Two Line Shayari का शानदार संग्रह, जिसमें प्यार, दर्द, दोस्ती, जिंदगी और भावनाओं को कम शब्दों में खूबसूरती से बयां किया गया है। दिल को छू लेने वाली बेहतरीन हिंदी शायरियां पढ़ें और अपने प्रियजनों के साथ शेयर करें।
Two Line Shayari का सबसे बेहतरीन कलेक्शन

मुहब्बत बुरी है बुरी है मुहब्बत,
कहे जा रहे हैं, किये जा रहे हैं…

नज़र, नमाज़, नज़रिया सब कुछ बदल गया
इक रोज़ मुझे इश्क़ हुआ और मेरा खुदा बदल गया..

वो इस अंदाज़ में मुझसे मोहब्बत चाहती है,
मेरे ख्वाब में भी अपनी हुकूमत चाहती है.!!

मुद्दतों बैठे रहे हम तेरे एहसास के साथ
दूर के दूर रहे और पास के पास…

सुलगते लम्स की खुशबू हवा में छोड़ गया,
वो जो हमसफर था, सफर में छोड़ गया…

राह तकते जब थक गई आंखे
फिर तुझे ढूंढने मेरी आंख के आसूं निकले..

वक्त भी…कैसी पहेली दे गया…
उलझने सौ… जां अकेली दे गया…

इक शख़्स.. कुछ लम्हे.. कई यादें बतौर इनाम मिले
इक सफर पर निकले और तजुर्बे तमाम मिले

छूटे हुए हाथों का छूटना अब और नही अखरता
पड़ चुका है अब फ़र्क इतना कि अब फ़र्क नही पड़ता !!

दिल की तकलीफ़ कम नही करते,
अब कोई शिकवा हम नही करते…
Two Line Shayari हिंदी साहित्य और उर्दू शायरी की एक बेहद लोकप्रिय विधा है, जो कम शब्दों में गहरे भाव और बड़े संदेश को व्यक्त करने की कला सिखाती है। केवल दो पंक्तियों में लिखी जाने वाली यह शायरी प्रेम, दर्द, खुशी, प्रेरणा, दोस्ती, जीवन की सच्चाई और भावनाओं के अनेक रंगों को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि कम शब्दों में भी यह सीधे दिल को छू जाती है और पाठकों के मन पर गहरी छाप छोड़ती है।







